डीएमआरसी के एमडी डॉ विकास कुमार ने दिल्ली मेट्रो का यह नया ऐप DMRC Travel लॉन्च किया है। इस ऐप से दिल्ली मेट्रो का क्यूआर टिकट खरीदा जा सकता है। यह टिकट खरीदकर यात्री दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर यात्रा कर पाएंगे।
क्या-क्या हैं फीचर्स
डीएमआरसी ट्रैवल एप के जरिए आप आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। यहां आपको पेमेंट के लिए यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और वॉलेट जैसे कई विकल्प मिलेंगे। आप अपने पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन से पेमेंट करके मेट्रो का टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको इस ऐप में फेयर कैलकुलेटर, स्टेशन इन्फॉर्मेशन, ट्रेवल प्लानर और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यात्री इस ऐप की मदद से आसानी से अपने रूट के बारे में और इंटरचेंज स्टेशंस के बारे में जान सकते हैं।कैसे खरीदें टिकट
स्टेप 4 : अब जिस स्टेशन की आपको यात्रा करनी है, उसको चुने। इसके बाद 'Book Ticket' पर क्लिक करें। यहां आपको टिकट प्राइस, स्टॉप्स की संख्या और जर्नी टाइम दिखाई देगा।
स्टेप 5 : आपको जितनी टिकट चाहिए, वह संख्या चुनें। इसके बाद पैसे चेक करके कन्फर्म कर दें।
स्टेप 6 : अब अपने पसंदीदा पेमेंट मेथड से पेमेंट करें।
स्टेप 7 : अब आपको ऐप में मोबाइल क्यूआर टिकट दिखाई देगा। इस टिकट को आपको गेट पर एंट्री करने और बाहर निकलने के दौरान शो करना होगा।
DMRC TRAVEL App इस समय केवल एंड्रॉयड पर उपलब्ध है। जल्द ही इसका iOS वर्जन भी आएगा। आइए जानते हैं कि ऐप की मदद से टिकट कैसे खरीदा जा सकता है।
स्टेप 1 : ऐप स्टोर पर जाकर वहां 'DMRC Travel App' सर्च करें और ऐप को इंस्टॉल कर लें।
स्टेप 2 : ऐप खोलकर उसमें अकाउंट बनाएं। इसके लिए जीमेल या फेसबुक का यूज कर सकते हैं।
स्टेप 3 : ऐप में लॉग-इन करें और मेन्यू में 'Book Ticket' ऑप्शन को चुनें।