कोई बहाना नहीं चलेगा... टाटा संस के चेयरमैन ने ग्रुप की कंपनियों को भेजा अर्जेंट मैसेज, क्या है मामला?
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनियों का इस फाइनेंशियल ईयर में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। इस बीच ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपनी की कंपनियों के सीईओ को एक अर्जेंट मैसेज भेजा है। उन्होंने अधिकारियों से घरेलू और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बावजूद आक्रामक तरीके से ग्रोथ करने का करने का आग्रह किया है। सूत्रों के मुताबिक आंतरिक रणनीति सत्रों और व्यावसायिक समीक्षाओं में चंद्रशेखरन ने उन्हें बड़े लक्ष्य लेकर चलने को कहा है। उनका कहना है कि मार्जिन को समय के साथ एडजस्ट किया जा सकता है, लेकिन विकास के अवसरों को तुरंत भुनाया जाना चाहिए।
