नोएडा में फ्लिपकार्ट से नहीं मिल रही डिलीवरी! यूजर्स ने सोशल मीडिया पर की शिकायत

नोएडा में फ्लिपकार्ट से नहीं मिल रही डिलीवरी! यूजर्स ने सोशल मीडिया पर की शिकायत
नई दिल्ली: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के यूजर्स को आज नोएडा में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि फ्लिपकार्ट उन्हें ऑर्डर डिलीवर नहीं कर रही है। ऐप से सामान ऑर्डर करने पर आउट ऑफ स्टॉक या आपके लोकेशन में डिलीवर नहीं कर सकते का मैसेज आ रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर स्क्रीन शॉट साझा किए हैं। नोएडा में पिछले कुछ दिनों से वर्कर्स का प्रोटेस्ट चल रहा है। सोमवार को वहां काफी बवाल हुआ था।

Reddit पर एक यूजर ने लिखा, 'आज मैं फ्लिपकार्ट पर कुछ भी ऑर्डर नहीं कर पा रहा हूं। कुछ कारणों से मैं नोएडा में कुछ भी ऑर्डर नहीं कर सकता। इसमें ऑर्डर देने पर आउट ऑफ स्टॉक या नोट डिलीवरेबल इन यूजर एरिया दिखा रहा है। क्यों?' इस बारे में हमने फ्लिपकार्ट का पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन अब तक वहां से कोई कमेंट नहीं आया है।

नोएडा में प्रदर्शन

दिल्ली से सटे नोएडा में सैलरी बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर वर्कर्स पिछले कुछ दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विवाद कपड़ा ट्रेडर्स के कर्मचारियों की हड़ताल से शुरू हुआ था और बाद में शहर की अन्य फैक्ट्री और कंपनियों के वर्कर्स भी इसमें शामिल हो गए थे। मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा से सेक्टर 63 एक ब्लॉक में बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन हुए। इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Advertisement