Select Date:

नियद नेल्लानार योजना : दूरस्थ क्षेत्रों में किया जा रहा हैंडपंप मरम्मत कार्य

Updated on 08-04-2025 01:03 PM

सुकमा । बढ़ती गर्मी के बीच जिला प्रशासन ने हैंडपंप मरम्मत कार्य शुरु करा दिया है। प्रत्येक विकासखंड में हैंडपंप मरम्मत दल नियुक्त किया गया है। जो शिकायत प्राप्त होने पर मरम्मत करने मौके पर पहुंचेंगे। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा गर्मी में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करायेगी। मरम्मत दल प्रत्येक विकासखंड के हरेक पंचायत और गांव में जाकर खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत करेगा। पेयजल स्रोतों की मरम्मत के साथ लोगो को जल जागरूकता के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री ध्रुव ने पीएचई विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया है कि गर्मी के मौसम में आम जन को पेयजल की असुविधा ना हो।

लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सुकमा के मुख्य अभियंता वीके राम ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में खराब हैंडपंपों की शिकायत पर तुरन्त रिपेयरिंग कार्य किया जा रहा है। विभाग के द्वारा अभियान चलाकर कोंटा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम जगरगुंडा, पुवर्ती, रायगुड़ा, चिंतलनार और लखापाल में हैंडपंप सुधार कार्य किया जा रहा है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 April 2025
रायपुर I जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज शिवनाथ भवन, अटल नगर में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव, प्रमुख अभियंता…
 17 April 2025
छत्तीसगढ़ के जशपुर और कबीरधाम जिले के पांच विकासखण्डों में गरीबी उन्मूलन के लिए आज छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ हुआ। नया रायपुर के होटल मेफेयर में आयोजित कार्यक्रम…
 17 April 2025
रायपुर I राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री टोमन साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रबंधन…
 17 April 2025
रायपुर I मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गुरूवार 17 अप्रैल 2025 को अपरान्ह 12.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
 17 April 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण…
 17 April 2025
छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलेपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल ने आज तेलीबांधा स्थित उद्योग भवन में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
 17 April 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा एवं छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री…
 17 April 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में पदभार ग्रहण उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की।…
 16 April 2025
दंतेवाड़ा। गर्मी के तेवर तेज होने के साथ ही जल समस्या इन दिनों विकराल रूप धारण करने लगी है। गर्मी के कारण जल स्तर लगातार घटता जा रहा है। गर्मियों में…
Advertisement