खरगोन । नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत हिंदी विकास संस्थान नई दिल्ली ने खरगोन के आदित्य विद्या विहार हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययन रत कक्षा 10 वीं की छात्रा कु.आयुषी अखिलेश जायसवाल को अंतराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2023 का हिंदी बाल श्रेष्ठ सम्मान प्रदान किया। तीनमूर्ति भवन प्रधानमंत्री संग्रहालय नई दिल्ली में 29 नंबर बुधवार को अंतराष्ट्रीय हिंदी सम्मान समारोह के अवसर पर कुमारी आयुषी अखिलेश जायसवाल को अतिथियों श्रीहिमांशु गुप्ता शिक्षा निदेशक दिल्ली सरकार , प्रो.सुनील बाबूराव कुलकर्णी निदेशक केंद्रीय हिंदी संस्थान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार , डॉ .संयम भारद्वाज परीक्षा नियंत्रक सीबीएसई शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और डॉ पियूष कुमार शर्मा अध्यक्ष हिंदी विकास संस्थान नई दिल्ली द्वारा यह सम्मान तीनमूर्ति भवन प्रधानमंत्री संग्रहालय नईदिल्ली में एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
अतिथियों ने छात्रा कुमारी आयुषी को हिंदी बालश्रेष्ठ सम्मान और स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। इस वर्ष कु.आयुषी हिंदी बालश्रेष्ठ सम्मान 2023 प्राप्त करने वाली प्रदेश की एक मात्र अकेली छात्रा है।
इस अवसर पर छात्रा आयुषी की माताजी सीमा अखिलेश जायसवाल बड़ी बहन ओशी जायसवाल भी आमंत्रित मेहमान के रूप उपस्थित थी। हिंदी बाल श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त करने का कीर्तिमान हासिल करने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी आयुषी समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल की पोती एवम वरिष्ट पत्रकार राकेश जायसवाल की भतीजी है ।
नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत हिंदी विकास संस्थान नई दिल्ली द्वारा कुमारी आयुषी को हिंदी बाल श्रेष्ठ सम्मान मिलने पर आदित्य विद्या विहार हायर सेकेंडरी स्कूल खरगोन के संचालक अशोक कुमार दीक्षित और प्राचार्य श्री एस आनंद , उप प्राचार्य श्रीमती पूर्ति चापोरकर संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका रचना कुलश्रेष्ठ शिक्षक - शिक्षिकाओं ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है। श्री दीक्षित ने कहा कि आयुषी को मिले इस सम्मान से विद्यालय ही नही बल्कि समूचा निमाड़ अंचल और मध्यप्रदेश गौरवान्वित हुआ है।
खरगोन के सभी पत्रकारों ने भी आयुषी को हिंदी बाल श्रेष्ठ सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर कर बधाई दी है।
आयुषी और आरूषी दोनो ने खरगोन का गौरव बड़ाया
हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसे हमेशा प्रोत्साहन मिलना चाहिए इस कथन को सिद्ध करते हुए आदित्य विद्या विहार हायर सेकेंडरी स्कूल खरगोन की प्रतिभावान विद्यार्थियों ने संस्था एवम खरगोन जिले का गौरव बढ़ाते हुए हिंदी विकास संस्थान द्वारा आयोजित हिंदी ओलंपियाड परीक्षा 2023 में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया था। जिसमे संस्था की दो छात्राओ आयुषी अखिलेश जायसवाल कक्षा 10 वीं को हिंदी बालश्रेष्ठ सम्मान 2023 और कक्षा 3 री की छात्रा कु. आरूषी वर्मा को राष्ट्रीय हिन्दी प्रतिभा सम्मान के साथ दोनो छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। दोनो छात्राओं की उपलब्धि पर शिक्षण संस्था सहित सभी संचालक मंडल ने बढ़ाई दी और दोनो की उपलब्धि को खरगोन का गौरव बताया।
