आज शांति धारा का वाचन सचिव राजेश जैन द्वारा किया गया। तत्पश्चात भगवान की आरती पश्चात निर्वाण कांड पढ़ कर निर्माण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू सचिव, राजेश जैन,महेंद्र जैन चूड़ी वाले,प्रवीण जैन जैनम ज्वेलर्स,बंटी जैन समता कॉलोनी,प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी के साथ बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।
आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में कार्यकारिणी गठन 2024 का चुनाव आगामी 12 मई रविवार को सुबह 9 बजे से 2 बजे रखा गया है। जिसमे समाज के लागमा धारी सदस्य कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष के साथ विभिन्न पदों का चुनाव वोट के माध्यम से करेंगे। कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजय नायक ने दिगंबर जैन समाज जन को एक जुट होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। जिससे योग्य, अनुभवी,देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित धर्म परायण व्यक्ति ही समाज का नेतृत्व कर सके।इस चुनाव में महावीर ज्ञान विद्यासंघ की ओर से अध्यक्ष पद हेतु संजय नायक जैन ,सचिव पद हेतु श्रेयश जैन बालू,कोषाध्यक्ष पद हेतु आनंद जैन, सहसचिव पद हेतु प्रणीत जैन ने अपना नामांकन भरा है।
