गाले: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जीत लिया है। गाले में खेले गए टेस्ट की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने काफी लड़ाई की। इसके बाद भी श्रीलंका ने मैच को पारी और 154 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। पहली पारी में 602 रन बनाने के बाद श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 88 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। दूसरी पारी में कीवी बल्लेबाज ने 360 रन बनाए लेकिन फिर भी पारी से हार मिली। इस जीत से श्रीलंका ने दो मैच की सीरीज को क्लीन स्वीप कर लिया है।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने खूब की लड़ाई, फिर भी श्रीलंका ने पारी से जीत लिया गाले टेस्ट











