न्यूजीलैंड ने खत्म किया 92 साल से चला आ रहा सूखा, साउथ अफ्रीका पर आखिरकार मिल ही गई जीत
Updated on
16 Feb 2024, 01:21 PM
हैमिल्टन: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। सेडोन पार्क के मैदान पर दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में न्यूजीलैंड के सामने 267 रनों का लक्ष्य था। पूर्व कप्तान केन विलियमसन के शतक और विल यंग के अर्धशतक की मदद से न्यूजीलैंड ने मैच को 7 विकेट से जीत लिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए नाबाद 152 रनों की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड ने पहली बार टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका को हराया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का करीब 92 साल का सूखा खत्म हो गया।