MSME के लिए आया नया पेमेंट नियम, ऐसा क्या हुआ है कि डर गए हैं कारोबारी
मुंबई: MSMEs के हितों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा लाए गए नए पेमेंट नियम ने बाजार में चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्थिति यह है कि कई छोटे कारोबारी तो खुद के MSME रजिस्ट्रेशन को ही रद्द कर रहे हैं। असेसमेंट ईयर 2024-2025 के लिए इस नए पेमेंट नियम के मुताबिक 50 करोड़ के नीचे टर्नओवर वाले MSME से खरीदारी करने वाले कस्टमर्स को डिलीवरी के 45 दिनों के भीतर MSME से खरीदे गए सामान के पेमेंट को सेटल करना होगा। इसके अलावा MSME पर पेंडिंग पेमेंट के भुगतान का निपटान 31 मार्च, 2024 तक किया जाना चाहिए। अगर खरीदार नई पेमेंट टाइमलाइन का पालन नहीं करते हैं, तो MSME को किए जाने वाले बकाया भुगतान को टैक्स योग्य इनकम माना जाएगा।
