न्यू जनरेशन हुंडई क्रेटा का टीजर जारी, बुकिंग शुरू कॉसमेटिक अपडेट्स के साथ 16 जनवरी को होगी लॉन्च

न्यू जनरेशन हुंडई क्रेटा का टीजर जारी, बुकिंग शुरू कॉसमेटिक अपडेट्स के साथ 16 जनवरी को होगी लॉन्च

हुंडई मोटर इंडिया ने आज न्यू जनरेशन मिड साइज SUV क्रेटा का पहला ऑफिशियल टीजर जारी किया है। इसके साथ ही कंपनी ने कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। बायर्स इसे 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर ऑशियल डीलरशिप से या ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं।

दक्षिण कोरियाई कार मेकर कंपनी फेसलिफ्टेड क्रेटा को 16 जनवरी 2024 को लॉन्च करेगी। यह 7 वैरिएंट्स- E, EX, S, S(O), SX, SX टेक और SX (O) में आएगी। हुंडई ने सेकेंड जनरेशन क्रेटा को भारत में 2020 में लॉन्च किया था और इसके बाद अब थर्ड जनरेशन में इसे पहला बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है।

इसकी कीमत 11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। कार का मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, किया सेल्टोस, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से रहेगा।

2024 हुंडई क्रेटा : डिजाइन और कलर ऑप्शन
टीजर में इसके कुछ डिजाइन अपडेट की जानकारी मिली है। हुंडई ने नई क्रेटा को ‘सेंसुइस स्पोर्टीनेस’ डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है और इसके फ्रंट में H-शेप के LED DRL's स्ट्रिप, नई और स्प्लिट क्वाड-बीम हेडलाइट सेटअप (वर्टिकल पोजिशन), नई बड़ी रेडिएटर ग्रिल और नया बंपर दिया गया है।

टीजर में रियर की साफ झलक दिख रही है और इसमें न्यू डिजाइन टेलगेट, कनेक्टेड LED टेललैंप और दो एल शेप्ड LED DRL's पेटर्न दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें वैरिएंट स्पेसिफिक बैजिंग और नया बंपर भी मिलेगा। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील को छोड़कर ज्यादा बदलाव नजर नहीं आएंगे।

अपकमिंग हुंडई क्रेटा 6 मोनो-टोन कलर ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें रोबस्ट एमराल्ड पर्ल (नया), फिएरी रेड, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट और टाइटन ग्रे शामिल हैं। इसके अलावा एक डुअल-टोन कलर ऑप्शन- ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट मिलेगा। कुल मिलाकर SUV अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक भारी दिख रही है और इसका लुक पहले से ज्यादा बोल्ड हो गया है।

2024 हुंडई क्रेटा : इंटीरियर डिजाइन
इंटीरियर के मामले में नई हुंडई क्रेटा हाई-टेक फीचर्स से लैस होगी। इसमें पहले की तरह ड्यूल-टोन थीम दी गई है। कार का डैशबोर्ड पर पूरी तरह से नया और ज्यादा प्रीमियम नजर आ रहा है, जिस पर किया सेल्टोस की तरह ड्यूल स्क्रीन सेटअप दिया गया है।

पैसेंजर साइड में डैशबोर्ड के ऊपर वाले हिस्से में पियानो ब्लैक पैनल में साइड AC वेंट्स और नीचे एम्बिएंट लाइटिंग के साथ नया ओपन स्टोरेज एरिया मिलेगा। न्यू जनरेशन क्रेटा में नए पतले सेंट्रल AC वेंट्स के साथ नया टच इनेबल क्लाइमेट कंट्रोल पेनल भी दिया जा सकता है।

सेंटर कंसोल का नीचला हिस्सा अभी भी क्लाइमेट कंट्रोल पैनल तक जा रहा है, लेकिन यहां पर कंपनी ने बदलाव किए हैं। इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग डॉक (एम्बिएंट लाइटिंग के साथ), गियर शिफ्टर और फ्रंट कपहोल्डर मिलेंगे।

2024 हुंडई क्रेटा : परफॉर्मेंस
नई हुंडई क्रेटा को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें पहले की तरह 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (115ps/144nm), 1.5-लीटर का डीजल इंजन (115ps/250nm) मिलेगा।

इसके अलावा इसमें हुंडई वरना वाला 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (160ps/253nm) भी दिया जाएगा। कार में चार ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल, IVT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल है।

2024 हुंडई क्रेटा : फीचर्स
नई क्रेटा में ड्यूल कैमरा डेशकैम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन AC, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे नए फीचर दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें पहले की तरह फ्रंट वेंटीलेटेड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग, 10.25-इंच टचस्क्रीन और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS),सभी वैरिएंट्स में पिछली सीट पर पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, एडजस्टेबल रियर हैडरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर बेंच और 2-स्टेप रिक्लाइनर सीट, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), रियर पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर शामिल हैं।


Advertisement