खेल- एकता, सामाजिकता, देश प्रेम और अनुशासन की भावना पैदा करता है : नेहा बग्गा

खेल- एकता, सामाजिकता, देश प्रेम और अनुशासन की भावना पैदा करता है : नेहा बग्गा
दुबई में आयोजित होने वाली WOMENS KABADDI LEAGUE-2023 के एंथम सांग एवं ट्रॉफी के इंदौर में लांचिंग कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया की प्रवक्ता नेहा बग्गा ने बताया की अपने हुनर, जोश और जुनून से हमारे युवा खिलाड़ी दुबई में इतिहास रच के आएंगे, आप सिर्फ खेलों पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंचों पर न्यू इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा आप जैसे खिलाड़ी ये साबित कर रहे हैं कि भारत का कोना-कोना खेल प्रतिभाओं से भरा है। 2014 से पूर्व हम अंतरराष्ट्रीय खेल और खिलाड़ियों को देखा करते थे। गेम से मनोरंजन भी होता था पर एक अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं था। केंद्र में मोदी जी की सरकार के आने के बाद खेलों के महत्व को समझा गया है आज ओलंपिक- पैरा ओलंपिक दोनों में हमारे देश के खिलाड़ी मेडल लेकर आ रहे हैं और भारत का नाम विश्व में ऊंचा कर रहे हैं।  कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, WKL के आयोजक प्रदीप कुमार नेहरा, इंदौर जिला अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नगर मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी की उपस्थिति रहे ।
Advertisement