मनु भाकर और उनकी मां के साथ नीरज चोपड़ा का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर उड़ने लगी अफवाह

मनु भाकर और उनकी मां के साथ नीरज चोपड़ा का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर उड़ने लगी अफवाह
नई दिल्ली: भारतीय शूटर मनु भाकर और एथलीट नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों खड़े होकर बात कर रहे हैं। हालांकि यह पता नहीं चल रहा है कि बात क्या हो रही है। इसके साथ ही एक और वीडियो वायरल है। इसमें मनु भाकर की मां सुवेधा भाकर नीरज से बात कर रही हैं। पेरिस ओलंपिक में मनु ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीते जबकि नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में सिल्वर अपने नाम किया था।
Advertisement