हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हरियाणा के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई पार्टी लगातार तीन बार सत्ता में रही हो। वहीं, इस बार भाजपा को करीब 50 सीट मिलती दिख रही है, जो प्रदेश में इतिहास में पार्टी का रिकॉर्ड है।
- नूंह सीट से कांग्रेस के आफताब अहमद ने 46,963 वोट से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह 15902 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
- पुन्हाना सीट से कांग्रेस के मो. इलियास ने 31,916 मतों जीत हासिल की है। यहां BJP उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे।
- जींद विधानसभा सीट पर भाजपा के डॉ. कृष्ण लाल ने कांग्रेस के महावीर गुप्ता को 15,860 मतों से हराया।
- खारखोडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पवन खारखोडा ने कांग्रेस के जयवीर सिंह को 5635 वोट से हराया।
- लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के मेवा सिंह को हराया।
कालका में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा (भाजपा) ने कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को हराया।











