गौरतलब इस प्रकार है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के ग्राम करचो पोस्ट नदौली जिला देवरिया में गत वर्ष की भाती इस वर्ष भी नवरात्रि पूजन का आयोजन बहुत धूम धाम से शुरू हो गया है प्राचीन दुर्गा मंदिर में पूजन व कलश स्थापना का कार्य श्री संजय तिवारी पत्नी श्रीमती शालिनी तिवारी के द्वारा कराया गया ।
यह आयोजन पिछले 18 वर्षों से लगातार चला आ रहा है पूरे ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से प्राचीन दुर्गा मंदिर के बारे में श्री बाबू राम तिवारी श्री अवधेश तिवारी व श्री सुरेश तिवारी ने बताया कि यह मंदिर अत्यंत ही प्राचीन और रहस्यमयी शक्तियों से युक्त है यहां बहुत ही दूर दराज से लोग पूजा पाठ के लिए आते रहते है और इसको बहुत ही चमत्कारी मानते है जिसका पुनः नवनिर्माण कार्य भी पिछले 2 वर्षों से श्री अवधेश तिवारी के अगुवाई मे व पूरे क्षेत्रवासियों के सहयोग से नवनिर्माण का कार्य चलता आ रहा है मंदिर नवनिर्माण का कार्य भी अब समाप्ति के कगार पर है जिसमें श्री अवधेश तिवारी ने बताया कि हमारे गांव व क्षेत्र वासियों द्वारा अकल्पनीय सहयोग रहा और अभी भी चलता आ रहा है।
यहाँ जो भक्त प्राचीन दुर्गा मंदिर में आता है या कही से भी इनको नाम ले लेता है या ध्यान कर लेता उसको बहुत ही शांति मिलता साथ ही साथ कोई भी मन्नत जरूर पूरा हो जाता है।
इस पूजन कार्यक्रम में नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष श्री अशोक तिवारी श्री दयाशंकर तिवारी रामब्याश कुशवाहा साथ ही साथ सम्पी त्रिपाठी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
