404 का आकड़ा पार कर मोदी जी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री - सूरज ब्रम्हे

404 का आकड़ा पार कर मोदी जी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री  - सूरज ब्रम्हे
 उत्तरप्रदेश के प्रदेश चुनाव प्रभारी के दायित्व के साथ पहुँचे नरेंद्र मोदी विचार मंच के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव सूरज ब्रम्हे अपने साथियों के साथ महोबा-हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से जन सम्पर्क करते  हुवे जगह-जगह ग्रामीणों की  बैठक कर लोक सभा क्षेत्र के उम्मीदवार कुँवर पुष्पेद्र सिंह को जिताने मतदाता भाईयों एवं बहनों से अपील कर रहें हैं। श्री ब्रम्हे लोक सभा क्षेत्र के भ्रमण के पश्चात कहा कि कुँवर श्री पुष्पेद्र सिंह जी जीत की हेट्रिक बनाएंगे और मोदी जी 404 का आकड़ा पार कर देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेगें। श्री ब्रम्हे के साथ सन्यासी केशव महाराज जी भगवाधारी,  मकरंद यादव,  ओमप्रकाश तिवारी, उदित नारायण यादव, आसमानी श्रीवास,  जितेंद्र सिंह, रामजी महाराज एवं साथी रहे।
Advertisement