दरअसल, मस्जिद के पास नमाज चल रही थी, इसी दौरान बारात डीजे के साथ वहां से गुजरी। मुस्लिम पक्ष ने डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति जताई तो बाराती पक्ष ने इसे विवाद का रूप दे दिया। बात बढ़ी और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
मस्जिद में पढ़ी जा रही थी नमाज, बाहर निकल रही थी बारात, डीजे बजने पर जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नागल थाना क्षेत्र के गांव बोहडूपुर में शनिवार रात बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हो गया।