भोपाल। नाबार्ड द्वारा भोपाल हाट में दिनांक 22-31 दिसंबर 2023 तक आयोजित स्वयं सहायता समूहों, शिल्पकारों तथा कृषक उत्पादक संगठनों के उत्पादों की राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का समापन आज कथक नृत्य और हास्य कवि सम्मेलन के साथ हुआ। इस अवसर पर नाबार्ड मध्य प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुनील कुमार द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से पधारे दस्तकारों, शिल्पकारों हस्त-शिल्पियों तथा स्वयं सहायता समूह के कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान बेस्ट सेल, बेस्ट वूमेन आर्टिजन, बेस्ट सेल एफपीओ, बेस्ट सेल जी आई टैग, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट एवं फूड प्रोडक्ट की कैटेगरी में अवार्ड भी दिए गए।
समापन समारोह में प्रशस्ति मनेश्वर ( थिएटर आर्टिस्ट और क्लासिकल डांसर) जिनको अभिनय के क्षेत्र में गोल्ड मेडल भी प्राप्त है, द्वारा मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इसके पश्चात मध्य प्रदेश के विख्यात कवि श्री धर्मेन्द्र सोलंकी, श्री अनूप धाम, श्री सत्यदेव छंद, श्रीमती रुपाली सक्सेना (भोपाली), श्रीमती मांडवी मुग्धा द्वारा हास्य कवि सम्मेलन प्रस्तुत किया गया। अंत में श्री क़मर जावेद, महाप्रबंधक नाबार्ड, द्वारा उपस्थित सभी कलाकारों का आभार प्रस्तुत कर सभी आए हुए मेहमानों और दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।











