म्यूचुअल फंड AUM पहली बार 50 लाख करोड़ के पार

म्यूचुअल फंड AUM पहली बार 50 लाख करोड़ के पार

दिसंबर 2023 में म्यूचुअल फंड का टोटल एसेट मैनेजमेंट (AUM) पहली बार ₹50 लाख करोड़ के पार हो गया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने पहले नवंबर में म्यूचुअल फंड का AUM ₹49.04 लाख करोड़ था, जो दिसंबर में 3.53% बढ़कर ₹50.77 करोड़ हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो 9% बढ़कर ₹16,997 करोड़ रहा। वहीं, इस दौरान स्मॉलकैप फंड में ₹3,858 करोड़ का नेट इन्वेस्टमेंट किया गया है, जबकि मिडकैप म्यूचुअल फंड के इनफ्लो में 48% की गिरावट आई है। इसके अलावा पिछले महीने लार्जकैप फंड्स से 281 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की गई है। लार्ज कैप, फोकस्ड फंड और ELSS फंड को छोड़कर अधिकांश कैटेगरी में निवेश हुआ है।

कैटेगरी वाइज आकड़े

  • लार्ज कैप फंड्स में दिसंबर में 280.94 करोड़ रुपए निकाले गए हैं, जबकि नवंबर में 306.70 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था।
  • मिडकैप फंड्स में दिसंबर में 1,393.05 करोड़ रुपए निवेश किए गए हैं, जबकि नवंबर में 3,699.24 करोड़ रुपए निवेश हुआ था।
  • स्मॉलकैप फंड्स में दिसंबर में 3,857.50 करोड़ रुपए निवेश किए गए हैं, जबकि नवंबर में 3,699.24 करोड़ रुपए निवेश हुआ था।
  • मल्टीकैप फंड्स में दिसंबर में 1,851.87 करोड़ रुपए का फंड आया है, जबकि नवंबर में 1,713.1 करोड़ रुपए का फंड आया था।
  • ELSS फंड्स से दिसंबर में 313.50 करोड़ निकाले गए हैं, जबकि नवंबर में 104.40 रुपए निवेश हुआ था।

Advertisement