मुस्लिम, ईसाई... अमेरिका ने भारत पर साधा निशाना, धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट के नाम पर उगला जहर, बढ़ेगा तनाव
वॉशिंगटन: अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट 2023 के बहाने भारत के खिलाफ जहर उगला है। इस रिपोर्ट में अमेरिका ने लगभग हर देश को शामिल किया है। विदेश विभाग की ओर से यह रिपोर्ट जारी की जाती है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत का जिक्र करते हुए कहा कि, 'भारत में हम धर्मांतरण विरोधी कानूनों, हेट स्पीच, अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों के घरों और पूजा स्थलों के विध्वंस में चिंताजनक वृद्धि देख रहे हैं।' इसके अलावा रिपोर्ट में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लागू करने की संभावना का भी जिक्र किया गया है।











