कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बद्रीराम साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश नगरीय निकाय अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ से प्राप्त निर्देश के परिपालन एवं नगरीय निकाय की 6 जुलाई को आयोजित महासंघ बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों कर्मचारियों ने विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश स्तर पर अपना आंदोलन चरण बद्व शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है ताकि कर्मचारियों के वेतन समस्या को शासन स्तर पर ध्यान आकर्षण कराया जा सके।
18-19 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ के साथ-साथ नगर पालिका परिषद कवर्धा के कर्मचारियों द्वारा दो दिवस काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी तरह 22 जुलाई को एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल एवं 29 जुलाई को अनुमति प्राप्त होने पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जायेगा।
