कल की बड़ी खबर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई से जुड़ी रही। मुंबई एशिया की अरबपतियों की राजधानी बनी। मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया। 603 वर्ग किलोमीटर के एरिया वाले इस शहर में 92 अरबपति रहते हैं, जबकि बीजिंग के 16,000 वर्ग किलोमीटर में 91 अरबपति हैं।
वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि भारत अपनी स्ट्रांग इकोनॉमिक्स ग्रोथ के बारे में 'हाइप' पर भरोसा करके एक बड़ी गलती कर रहा है। देश में सिग्निफिकेंट स्ट्रक्चरल प्रॉब्लम्स हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरी है। तभी भारत अपनी पूरी क्षमता से विकास कर सकता है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर...
- शेयर बाजार में आज (27 मार्च) को तेजी देखने को मिल सकती है।
- किआ सेडान K4 को न्यूयॉर्क ऑटो शो में पेश करेगी।
- सिट्रोएन बेसाल्ट विजन कूप SUV ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी।











