एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि अब मॉनसून और बारिश खत्म हो गई है इसलिए रनवे पर मेंटीनेंस का काम शुरू किया जा रहा है। दो रनवे पर मेंटीनेंस का काम होगा इस दौरान RWY 09/27 और RWY 14/32 दोनों रनवे अस्थाई रूप से बंद रहेंगे। इस संबंध में छह महीने पहले ही एयरमेन को नोटिस (एनओटीएएम) भी विधिवत जारी किया गया था।
दिल्ली के बाद दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट
यह निर्धारित अस्थायी बंद सीएसएमआईए की वार्षिक मॉनसून के बाद की निवारक रखरखाव योजना का एक हिस्सा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद देश के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डा मुंबई का ही है। मुंबई एयरपोर्ट में दो क्रॉसिंग रनवे-09/27 (मुख्य रनवे) और 14/32 हैं।इसलिए चुना 17 अक्टूबर का दिन
17 अक्टूबर मंगलवार को भारत में घरेलू हवाई यात्रा के लिए सप्ताह का सबसे कम व्यस्त दिन है। वहीं आने वाले महीने में त्योहारी मौसम की शुरुआत व्यस्त होने वाली है। उससे पहले ही एयरपोर्ट प्रशासन मेंटीनेंस का काम पूरा कर लेना चाहता है।मुंबई के विपरीत, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में हवाई अड्डों के पास समानांतर रनवे हैं, जिससे वे वार्षिक रखरखाव गतिविधियों का संचालन करते हुए एक परिचालन रनवे बनाए रख सकते हैं। इसके विपरीत, मुंबई हवाई अड्डे ने यात्री यातायात में पर्याप्त वृद्धि देखी, पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में अगस्त में 32% की वृद्धि दर्ज की, जिसमें 4.3 मिलियन से अधिक यात्रियों को नियंत्रित किया गया।











