अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ में इस साल 4.54 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी 89 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी से एक पायदान नीचे 21वें और एशिया में दूसरे नंबर पर हैं। अंबानी और अडानी की नेटवर्थ में अब केवल 1.8 अरब डॉलर का अंतर रह गया है। बुधवार को अंबानी की नेटवर्थ में 1.90 अरब डॉलर की तेजी आई जबकि अडानी की नेटवर्थ 1.31 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।
कौन-कौन है टॉप 10 में
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 658 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। गूगल के फाउंडर लैरी पेज 287 अरब डॉलर के साथ दूसरे और ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 268 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सर्गेई ब्रिन 267 अरब डॉलर के साथ चौथे और फेसबुक के मार्क जकरबर्ग 238 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर हैं।- मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 17 अरब डॉलर की गिरावट आई है
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर रह गई है
- वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें और एशिया में पहले नंबर पर हैं
- गौतम अडानी की नेटवर्थ में इस साल 4.54 अरब डॉलर की तेजी आई है











