ब्लूमबर्ग के मुताबिक इस इश्यू का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा देश के बड़े एसेट मैनेजरों ने खरीदा है। इनमें आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड शामिल हैं।
क्या हैं ये सिक्योरिटीज?
इन सिक्योरिटीज को पास-थ्रू सर्टिफिकेट्स के नाम से जाना जाता है। इन्हें तीन ट्रस्टों (राधाकृष्ण सिक्युरिटाइजेशन ट्रस्ट, शिवशक्ति सिक्युरिटाइजेशन ट्रस्ट और सिद्धिविनायक सिक्युरिटाइजेशन ट्रस्ट) ने जारी किया है। इनकी मैच्योरिटी लगभग तीन, चार और पांच साल है। इन पर औसतन 7.75% का कूपन मिलेगा।रिलायंस के इस ऑफर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। निवेशकों को टॉप-रेटेड एसेट-बैक्ड सिक्योरिटीज में निवेश करने का मौका मिला है। अभी तक इस बाजार में नॉन-बैंक फाइनेंशियल कंपनियों का दबदबा है। इस डील से भारत के सिक्युरिटाइजेशन बाजार को भी मजबूती मिलेगी। यह बाजार अभी छोटा है, लेकिन इस वित्त वर्ष (मार्च में खत्म होने वाला) में 2.5 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी मूडीज रेटिंग्स की सहयोगी कंपनी आईसीआरए ने दी है।











