सऊदी अरब में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स बनाने के लिए दो बड़े समझौते हुए हैं। पहला समझौता विनीत मित्तल की अगुवाई वाली अवाडा एनर्जी (Avaada Energy) और सऊदी अरब की कंपनी एईडब्ल्यू (Al Jomaih Energy and Water) के बीच हुआ है। दूसरा समझौता रुइया प्रमोटेड एस्सार ग्रुप (Essar Group) और सऊदी अरब की कंपनी डेजर्ट टेक्नोलॉजीज (Desert Technologies) के बीच हुआ है। एस्सार ग्रुप सऊदी अरब में 4.5 अरब डॉलर की लागत से एक ग्रीन स्टील प्लांट बना रहा है। अवाडा ग्रुप ने सऊदी अरब के साथ-साथ मध्य पूर्व के कुछ और देशों में भी रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट लगाने की घोषणा की है।

अवाडा ग्रुप
ग्रीन एनर्जी डेवलपर कंपनी अवाडा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल का कहना है कि सऊदी अरब की कंपनी के साथ अलायंस से सोलर, विंड, हाइब्रिड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस में नई संभावनाओं के रास्ते खुलेंगे। समझौते के मुताबिक अवाडा टेक्नोलॉजी पार्टनर का काम करेगा और रिन्यूएबल एनर्जी इंस्टॉलेशंस के लिए सॉल्यूशन देगी। दूसरी ओर एईडब्ल्यू इसके लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराएगी। अवाडा भारत में ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया और सौर उपकरण मैन्युफैक्चरिंग की नई परियोजनाएं लगाने की योजना बना रही है।दूसरी ओर रुइया बंधुओं के निवेश वाले एस्सार ग्रुप सऊदी अरब में 4.5 अरब डॉलर के निवेश से इंटिग्रेटेड ग्रीन स्टील प्लांट बना रहा है। कंपनी ने इसके लिए सऊदी अरब की सोलर फोटोवोल्टिक कंपनी डेजर्ट टेक्नोलॉजीज के साथ पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियां एस्सार के फ्लैट स्टील कॉम्प्लेक्स के लिए रिन्यूएबल एनर्जी जेनरेशन और स्टोरेज सॉल्यूशन विकसित करेंगी। यह गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) रीजन में पहला ग्रीन स्टील प्रोजेक्ट है। इससे 2027 में प्रॉडक्शन शुरू होने की उम्मीद है।