एएनआई के मुताबिक मुंबई पुलिस ने बताया कि अंबानी को 31 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच दो ईमेल भेजे गए हैं। मेल भेजने वाले ने उनसे 400 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। साथ ही धमकी दी है कि अगर उन्होंने इस डिमांड को नजरअंदाज किए तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र की साइबर क्राइम सेल्स मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह ईमेल एड्रेस केवल धमकी देने के लिए ही बनाया गया है।
क्या कर रही है पुलिस
मुंबई पुलिस धमकी वाले ईमेल का इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस खोजने में लगी है। पुलिस ने इंटरपोल के जरिए बेल्जियम की एक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क कंपनी (VPN) से इस ईमेल की डिटेल खंगालने में मदद मांगी है। ये मेल shadabkhan@mailfence.com से की गई हैं। टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह आईपी एड्रेस बेल्जियम का है। लेकिन पुलिस को शक है कि धमकी देने वाला किसी और देश में बैठा है और पुलिस को गुमराह करने के लिए बेल्जियम के वीपीएन का इस्तेमाल कर रहा है।रिलायंस इंडस्ट्रीज के सिक्योरिटी इन-चार्ज ने पिछले शुक्रवार को इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बारे में स्थानीय गामदेवी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। सोमवार को भेजे गए तीसरे ईमेल में धमकी देने वाले ने लिखा था, 'अब हमने अपनी डिमांड बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दी है। अगर पुलिस मुझे नहीं खोज सकती तो वह मुझे गिरफ्तार नहीं कर सकती।'











