योगी सरकार ने बुंदेलखंड को विकास की योजना पर लगातार काम किया है। बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण की योजना पर काम चल रहा है। अब सरकार की ओर से नोएडा अथॉरिटी की तर्ज पर बुंदेलखंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। इस क्षेत्र में डेवलपमेंट को सिस्टमैटिक रखने में अथॉरिटी प्रभावी भूमिका निभाएगी।
धान खरीद और समर्थन मूल्य का प्रस्ताव पास
योगी कैबिनेट ने प्रदेश में धान की खरीद और समर्थन मूल्य के प्रस्ताव को पास कर दिया है। इससे खरीफ किसानों को बड़ा फायदा होने की बात कही जा रही है। योगी सरकार ने धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 143 रुपये बढ़ा दिया है। किसानों को खेती में आने वाली लागत को पाटने में यह मददगार साबित होगी। साथ ही, सरकार ने धान खरीद नीति को भी रिवाइज किया है। बैठक में कई अन्य अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें अयोध्या, फिरोजाबाद और सहारनपुर में सिटी बस के संचालन के लिए कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत एसपीवी का गठन किए जाने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार ने 14 शहरों में 740 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की मंजूरी दे दी है।
योगी कैबिनेट ने प्रदेश के नगर निकायों में आकांक्षी नगर योजना लागू किए जाने के लिए दिशा निर्देश जारी करने को मंजूरी दी है। इस संबंध में आए नगर विकास विभाग के प्रस्ताव को पास कर दिया गया। गोरखपुर में यूपी विशेष सुरक्षा बल की दूसरी वाहिनी की स्थापना के लिए आवासीय और गैर आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की स्वीकृति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई।











