एम.पी. ट्रांसको ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिये प्रतिष्ठित 11वें गवर्नेंस-नाउ पी.एस.यू. अवार्ड से पुरस्कृत
Updated on
06-03-2025 12:37 PM
मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) को अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क में ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिये राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित 11वें गवर्नेंस-नाउ पी.एस.यू. अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पी.एस.यू.) के प्रभावशाली योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित यह पुरस्कार मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) को ऑपरेशनल एक्सीलेंस-‘‘ऑटोमेशन एंड डिजीटल टेक्नॉलाजी‘‘ केटेगरी में नवाचार एवं अत्याधुनिक तकनीकों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिये प्रदान किया गया है। दिल्ली में एम.पी. ट्रांसको को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के मानव संसाधन विकास और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय के पूर्व राज्य मंत्री श्री सत्यपाल सिंह ने प्रदान किया, जिसे मुख्य अभियंता श्री संदीप गायकवाड़ ने प्राप्त किया।
यह आयोजन प्रतिष्ठित संस्था गवर्नेंस-नाउ द्वारा आयोजित किया गया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई ने एम.पी. ट्रांसको को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
ट्रांसमिशन लाइनों की ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग करने वाला देश का शुरूआती राज्य
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री आर.एस. बघेल के विशिष्ट प्रयासों से ट्रांसमिशन लाइनों की ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग करने वाला देश का शुरूआती राज्य है। मध्यप्रदेश के इस मॉडल को देश की अन्य विद्युत यूटिलिटी ने भी अपनाया। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने ड्रोन पेट्रोलिंग से प्राप्त डाटा का व्यापक विश्लेषण एवं अन्वेषण कर ट्रांसमिशन लाइनों का मेंटेनेन्स सटीकता से किया, जिससे एम.पी. ट्रांसको की लाइनों के ब्रेकडाउन में कमी लाई जा सकी है।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच भोपाल पूरी सतर्कता के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। आम लोगों में घबराहट का माहौल नहीं है, लेकिन सुरक्षा और…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस शनिवार को भोपाल आएंगे। वे यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र अंतर्राज्यीय नियंत्रण मंडल की 28वीं बैठक में शामिल होंगे।…
दिल्ली की फर्म से उपकरण खरीदकर उसका भुगतान नहीं किए जाने के मामले में न्यायालय के नजारत विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को राज्य शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग…
प्रदेश में दैनिक वेतन भोगी और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किए जाने के लिए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कार्ययोजना मांगी है। इस कार्ययोजना की जानकारी देने और अमल करने…
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार रात में प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को अलर्ट मोड पर रहने के…
भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के माहौल में पहली बार भोपाल के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी का बयान सामने आया है। उन्होंने देशवासियों से शांति, अमन और भाईचारे की…
राजधानी की जिला अदालत में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस मामले में पुलिस…
भोपाल। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सुबह उच्च स्तरीय और देर शाम कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। इसमें…