पति से अलग रह रही थी मां
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक बेटी की हत्या करने वाली मां बीते काफी समय से पति और उसके परिवार से अलग रह रही थी। शादीशुदा जिंदगी में विवाद पैदा होने के बाद से ही महिला ने पति से अलग रहने का फैसला ले लिया और बेटी को लेकर मायके में अपनी मां के पास रहने लगी। इसी दौरान राजबोयना कल्याणी इंडला नवीन कुमार के संपर्क में आ गई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। यह मुलाकात दोनों को इतना करीब ले आई कि वे अवैध संबंधों में आ गए।
फिजिकल रिलेशनशिप के बाद प्रेमी ने ठुकराई शादी
अपनी मां के घर पर रह रही राजबोयना कल्याणी पिछले 3 महीनों से इंदला नवीन कुमार से लगातार मिल रही थी। इसी दौरान कुशाईगुडा स्थित अपने आवास पर नवीन राजाबोयना कल्याणी से मिल रहे थे और दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ते हो गए, जिसके बाद राजबोयना कल्याणी ने इंदला नवीन कुमार के सामने शादी की पेशकश कर दी। लेकिन नवीन ने कल्याणी को यह कहकर इनकार कर दिया कि उसकी एक बेटी है, इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकता। नवीन के प्यार में मां क्या होती है कल्याणी यह भूल बैठी और उसने अपनी बेटी को मारने का फैसला कर लिया।











