Select Date:

सर्पदंश से मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

Updated on 03-06-2023 08:36 PM

सरगुजा। सरगुजा जिले के कतकालो गांव में सांप के काटने से मां-बेटे की मौत हो गई है। महिला के पति की हालत गंभीर है। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कतकालो गांव में गुरुवार की रात किसी के घर में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए विजय मांझी (48 वर्ष) अपनी पत्नी सुमित्रा (45 वर्ष) और बेटे शहद राम (25 वर्ष) के साथ गया हुआ था। शादी में तीनों ने खाना खाया और वापस घर लौट आए।

इसके बाद पति-पत्नी दोनों एक कमरे में और दूसरे कमरे में बेटा सो गया। तीनों थक कर जमीन पर ही सो गए थे। रात में तीनों को जहरीले सांप ने काट लिया।

शुक्रवार सुबह महिला सुमित्रा मांझी अपने घर में मृत पाई गई। वहीं पिता विजय और बेटे शहद की हालत बहुत गंभीर थी। उनके गले में भी बहुत दर्द हो रहा था। ग्रामीणों ने पिता और बेटे को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बेटे ने भी थोड़ी देर के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि, किसी को भी नहीं पता था कि उन्हें सांप ने डसा है, डॉक्टरों ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि महिला और बेटे की मौत सांप के काटने से हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। यह जनकल्याणकारी अभियान राज्य के नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जवाबदेही…
 21 April 2025
रायपुर।  गलत खानपान व रहन सहन और जागरुकता के अभाव के कारण इन दिनों लोगों में कैंसर, ह्र्दृय रोग, चर्म रोग व अन्य बीमारियों बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर…
 21 April 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उद्यान विभाग के द्वारा विभागीय योजनाओं से लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में चार बिस्तरों वाले डायलिसिस सेंटर किडनी के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह डायलिसिस सेंटर जिले…
 21 April 2025
सुकमा। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का एसपी कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को निरूशुल्क वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह एक बड़ा दिन है जब छत्तीसगढ़…
 21 April 2025
सुकमा। समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी एवं जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा के सफल दिशा निर्देश पर जिले के दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी शांति पीएमश्री स्कूल सुकमा कक्षा नवमी…
 21 April 2025
सुकमा। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को सुकमा जिले के 08 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया है।…
 21 April 2025
भिलाई। शहर के कैनरा बैंक की वैशालीनगर ब्रांच में म्युल अकाउंट (फर्जी लेनदेन खातों) से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया…
Advertisement