पंकज चौधरी ने राम-कृष्ण से कर दी तुलना
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी के घर पर आगमन को लेकर काफी खुशी जताई। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना भगवान राम और श्रीकृष्ण से कर दी। दरअसल, उन्होंने शबरी और सुदामा बताया। ट्वीट कर पंकज चौधरी ने कहा कि शबरी के श्रीराम और सुदामा के श्रीकृष्ण, दोनों रूपों में एक साथ प्रधानमंत्री हमारे घर आए। उनके स्नेह और आशीर्वाद ने मेरे पूरे परिवार को भाव विभोर कर दिया। उनको धन्यवाद कहने के लिए सचमुच मेरे शब्द कम पड़ गए हैं।
पंकज चौधरी के पोते और रोहन चौधरी के बेटे अविराज को आशीर्वाद दिया। उसके गालों को छूकर उन्होंने अविराज को पुचकारा। अविराज का पिछले दिनों बरही का कार्यक्रम महाराजगंज में संपन्न हुआ था। पीएम मोदी का आशीर्वाद दिलाने के लिए दादी उज्ज्वला चौधरी उसे लेकर दिल्ली जाने की बात कर रही थीं। हालांकि, पीएम स्वयं उनके घर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की। पंकज चौधरी ने जैसे अगस्त्य के बारे में बताया कि वह उनका नाती है। पीएम मोदी उसे भी दुलारने लगे।
पीएम ने मंत्री के पोते को दिया आशीर्वाद

पीएम मोदी बात कर रहे थे इसी दौरान पंकज के भतीजे राहुल चौधरी के बच्चे भी वहां पहुंच गए। पीएम मोदी ने युवराज और कायना को देखा और अपना आशीष दिया। इसके बाद दोनों ने साथ में फोटो खिंचाने की बात कही। पीएम मोदी इसके लिए तुरंत तैयार हो गए। 10 मिनट तक पीएम पंकज चौधरी के घर रुके। उनसे मिलने परिवार का जो भी सदस्य आता, उसका हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते।