सबसे ज्यादा विकेट, बैटर को फंसाने में माहिर, फिर भी युजवेंद्र चहल को हर जगह क्यों मिलता है धोखा
नई दिल्ली: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बल्लेबाजों को बोलबाला रहता है। इसके बाद भी एक स्पिन गेंदबाज ने यहां बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।। 2014 से 2021 तक हर सीजन में 12 या उससे ज्यादा विकेट लिए। 2015, 2016 और 2020 सीजन में तो विकेट की संख्या 20 से भी ज्यादा रही। इसके बाद भी 2022 सीजन से पहले रिटेन नहीं किया गया। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जिस टीम के लिए 7 साल दिए, उसने नीलामी में बोली तक नहीं चलाई। यहां टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं।2022 में राजस्थान रॉयल्स पहुंचे चहल
आईपीएल 2022 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल को खरीदा। टीम के लिए अपने पहली ही सीजन में 17 मैचों में चहल ने 27 विकेट ले लिए। उन्होंने पर्पल कैप भी जीता। 2023 सीजन में 14 मैच में 21 और 2024 सीजन में 15 मैच में 18 विकेट लिए। यानी 3 सीजन के 46 मैच में 66 विकेट। यही नहीं 34 साल के चहल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 205 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।राजस्थान ने भी नहीं किया रिटेन
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली को आरसीबी ने 21 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज रिलीज हो गया है। राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर और संदीप शर्मा को रिटेन किया है। संदीप अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े हैं। लेकिन चहल को फ्रेंचाइजी ने छोड़ दिया है। राजस्थान के पास आरटीएम भी नहीं बचा है।











