भोपाल। जिले के 83 हजार मतदाताओं ने सूची में नाम जुड़वाने के लिए और 43 हजार ने नाम हटवाने के लिए जिला निर्वाचन शाखा में आवेदन किए हैं। जबकि दो अगस्त से 11 सितंबर तक चले मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत दो लाख सात हजार 82 मतदाताओं ने आवेदन किए हैं। इनमें से एक लाख तीन हजार 913 को स्वीकार कर लिया है, जबकि 15 हजार 849 की जांच चल रही है और चार हजार 593 को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 82 हजार 727 अभी विचाराधीन हैं।
नाम जुड़वाने के लिए 83739 ने किए आवेदन
अभियान के तहत फार्म छह के जरिए 83 हजार 739 मतदाताओं ने सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। इनमें से 52 हजार 181 आवेदकों के नाम जुड़ गए हैं। जबकि 21 हजार 780 विचाराधीन हैं और सात हजार 164 की जांच चल रही है। वहीं दो हजार 614 को निरस्त कर दिया गया है।
संशोधन कराने 79 495 लोगों ने किए आवेदन
फार्म आठ के जरिए 79 हजार 495 मतदाताओं ने संशोधन कराने के लिए आवेदन किए हैं। इनमें से 42 हजार 758 में संशोधन किया जा चुका है जबकि आठ हजार 630 जांच में हैं और एक हजार 792 निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं 26 हजार 315 विचाराधीन है।
43 हजार मतदाताओं के हटाना है नाम
मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म सात के जरिए 43 हजार 846 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें से आठ हजार 974 के नाम सफलता पूर्वक हटा दिए गए हैं जबकि 34 हजार 630 आवेदन अभी विचाराधीन है। वहीं 55 आवेदन की जांच चल रही है ओर 187 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्र - आवेदन
गोविंदपुरा - 40,954
हुजूर - 38,597
नरेला - 34,726
मध्य - 29,034
बैरसिया - 24,623
उत्तर - 20,440
दक्षिण- पश्चिम - 18591
इनका कहना है
मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मिले दो लाख से अधिक आवेदनों में से अधिकांश की जांच हो चुकी है। जबकि अन्य विचाराधीन हैं। जल्द ही इनकी स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। अब भी जो मतदाता रह गए हैं, वह अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
- प्रकाश सिंह चौहान, एडीएम, भोपाल (दक्षिण)











