कितने में मिला था और कितने पर लिस्ट हुआ
केआरएन हीट एक्सचेंजर के शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये तय किया गया था। यह शेयर निवेशकों को 220 रुपये में मिला। आज सुबह बीएसई में यह 470 रुपये पर लिस्ट हुआ। मतलब कि इश्यू प्राइस से 113.64% बढ़ कर लिस्टिंग हुई।

क्या करती है कंपनी
केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन (एचवीएसी एंड आर) उद्योग के लिए फिन और ट्यूब प्रकार के हीट एक्सचेंजर्स बनाती है। इस काम में उसे करीब दो दशक का अनुभव है। उनके प्रोडक्ट मुख्य रूप से तांबे और एल्यूमीनियम जैसी अलौह धातुओं से बने होते हैं। यह दुनिया के कई देशों में अपने प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट भी करती है। इसके प्रोमोटर संतोष कुमार यादव और उनकी पत्नी अंजू देवी हैं।