मार्च के पहले सप्ताह में प्रस्तुत हो सकता है मोहन सरकार का दूसरा बजट

मार्च के पहले सप्ताह में प्रस्तुत हो सकता है मोहन सरकार का दूसरा बजट

भोपाल मोहन सरकार का दूसरा बजट मार्च के पहले सप्ताह में विधानसभा में प्रस्तुत किया जा सकता है। बजट सत्र की तिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जापान दौरे से लौटने के बाद निर्धारित कर दी जाएगी। 24-25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने के कारण सत्र तीन मार्च सोमवार से प्रारंभ किया जा सकता है।

एक अप्रैल से वित्तीय वर्ष 2025-26 प्रारंभ हो जाएगा। इसके पहले सरकार को विधानसभा से बजट पारित कराना होगा। विभागवार अनुदान की मांगों पर चर्चा कराकर विनियोग विधेयक पारित कराने में लगभग 15 दिन लगेंगे। फिर राज्यपाल की अनुमति से राजपत्र में अधिसूचित करना होगा।

सीएम के लौटते ही तिथि तय हो जाएगी

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के विदेश प्रवास से लौटते ही सत्र की तिथि निर्धारित हो जाएगी। विधायकों को प्रश्न तथा अन्य प्रस्ताव देने के लिए 25 दिन का समय मिलेगा।

सत्र में बजट के साथ ही नगरीय विकास एवं आवास सहित अन्य विभागों के संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

Advertisement