Select Date:

मोदी का भोपाल दौरा:ऑपरेशन सिंदूर के बाद भोपाल में सम्मेलन के जरिये पीएम दुनिया को देंगे संदेश

Updated on 24-05-2025 12:53 PM

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा सरकार का महिला सशक्तीकरण पर बड़ा सम्मेलन जंबूरी मैदान में 31 मई को होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम से मोदी दुनिया को बड़ा संदेश दे सकते हैं। इसलिए, इसकी व्यवस्थाओं और तैयारियों का जिम्मा भाजपा ने महिलाओं को सौंपा है।

कार्यक्रम के दिन 620 महिलाएं सिंदूरी साड़ी में मंच पर और आसपास होंगी। उनके पास संचालन, आभार, पानी, बैठक, भोजन, पार्किंग और वाहन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी होगी। सिंदूरी रंग की एक जैसी साड़ी संगठन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। तैयारी बेहतर हो, इसलिए भोपाल के 31 मंडलों से 20 महिलाओं का चयन होगा। उनकी बैठक 27 को पार्टी दफ्तर में रखी गई है।

साफ है कि महिलाएं ही मोदी की एक दिवसीय यात्रा को लीड करेंगी। बैठक में कार्यक्रम को लेकर एक 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें महापौर मालती राय, मंत्री कृष्णा गौर, सीमा सिंह, नेहा बग्गा, भक्ति शर्मा और वंदना जाचक को शामिल किया गया है। अगली बैठक में कुछ और कमेटियों का गठन हो सकता है।

तैयारियों के लिए हुई बैठ​क

शुक्रवार को इसी संबंध में संगठन की एक बैठक रखी गई। इसमें अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, और महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम पर चर्चा की। वीडी शर्मा ने कहा कि हमने देखा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दो महिला सैन्य अधिकारियों, कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को आगे लाकर जिम्मेदारी दी गई।

यही स्वरूप 103 रेलवे पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण कार्यक्रम में भी दिखाई दिया। अब हमें इसी तस्वीर को और मजबूत करना है। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम की व्यवस्था में महिलाओं को जिम्मेदारी देकर हमें यह संदेश देना है कि 300 साल पहले देवी अहिल्याबाई ने राज्य की व्यवस्था संभाली थी।

आज इक्कीसवीं सदी की बहनें भी इस आयोजन की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि जब व्यवस्थाओं की भारी कमी थी, तब देवी होल्कर ने स्वावलंबन, सुशासन और महिला सशक्तिकरण को लेकर मिसाल पेश की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 May 2025
नौतपा में इस बार आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी, 28 मई तक मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को इंदौर, उज्जैन,…
 25 May 2025
पिछले दो साल से तैयार निशातपुरा स्टेशन को शुरू करने के लिए यहां मालवा एक्सप्रेस का स्टॉपेज देने की तैयारी है। रेलवे का प्रस्ताव है कि अभी भोपाल मेन स्टेशन…
 25 May 2025
भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 7 सीटर एसयूवी कार से शराब डिलीवर करने जा रहे थे। पुलिस ने…
 25 May 2025
महिला महासम्मेलन की तैयारियों की कमान बीजेपी की 1000 महिला कार्यकर्ता संभालेंगी। 27 मई को प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में एक्टिव महिला कार्यकर्ताओं को टोली दायित्व सौंपा…
 25 May 2025
सवा साल पहले लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले अपर कलेक्टर बने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सरकार की अनदेखी के कारण संयुक्त कलेक्टर की नौकरी करने…
 25 May 2025
भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब इंतजार के दौरान भी आराम और मनोरंजन करने को मिलेगा। प्लेटफॉर्म नंबर एक की नई बिल्डिंग में IRCTC द्वारा शुरू किए जा रहे…
 25 May 2025
इंदौर। जो महिला मरी ही नहीं, उसकी हत्या के आरोप में कैसे किसी को जेल में रखा जा सकता है। इस टिप्पणी के साथ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ…
 25 May 2025
भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने संविदाकर्मियों के स्थान परिवर्तन की नीति जारी की है। इस नीति के प्रविधानों के अधीन उन्हें इधर से उधर किया जा सकेगा। हालांकि, जैसी…
 25 May 2025
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं परीक्षा में सिस्टम की आपराधिक गलती सामने आई है। दरअसल, कई स्कूलों ने अपने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट और प्रायोगिक परीक्षा के आंतरिक…
Advertisement