(MMA) Mix Martial Arts Competitions: मध्य प्रदेश में पहली बार टी.टी. नगर स्टेडियम में, तीसरी इंडियन ओपन मिक्स मार्शल आर्ट की प्रतियोगिताओ का आज अंतिम चरण

(MMA) Mix Martial Arts Competitions: मध्य प्रदेश में पहली बार टी.टी. नगर स्टेडियम में, तीसरी इंडियन ओपन मिक्स मार्शल आर्ट की प्रतियोगिताओ का आज अंतिम चरण
भोपाल, 27 अगस्त 2023 । मध्य प्रदेश में पहली बार टी.टी. नगर स्टेडियम में तीसरी इंडियन ओपन मिक्स मार्शल आर्ट की प्रतियोगिताएं चल रही है यह प्रतियोगिताएं 25 अगस्त से 27 अगस्त तक चल रहीं हैं जिसका आज अंतिम दिन है। 

इस प्रतियोगिता में देश भर से 28 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिनमे मप्र के अलावा छत्तीसगढ़, आसाम, मणिपुर, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान , गुजरात, मिजोरम, तमिलनाडु, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तरांचल, बिहार, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा आदि राज्य शामील हुए।
एम.एम.ए. इंडिया फेडरेशन के द्वारा एमपी एमएमए एसोसिएशन और सीजी एमएमए एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एमएमए दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ने वाला खेल है, जिसके दुनिया भर में 450 मिलियन से अधिक अनुयायी हैं और भारत में यह नेशनल फेडरेशन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इंडिया के तहत पंजीकृत है । जो भारत में एथलीटों और एमएमए खेल के समग्र विकास के लिए काम करने वाली नियामक संस्था है । यह पूरी तरह से एक गैर-लाभकारी संगठन है । 
खेल प्रतियोगिता का अयोजन 25  तारीख से शुरु हुआ इस आयोजन का उद्घाटन चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वे भी wwf जैसे खेल देखते है लेकिन उन्हें वो एक नूरा कुश्ती जैसे लगती है लेकिन यह खेल वाकई असली खेल है और इससे युवाओं को जुड़ने की जरूरत है। ये देश के लिए गौरव का विषय है।
उद्घाटन अवसर पर भोपाल की महापौर मालती राय मुख्य अतिथि उपस्थित रही।
मप्र एमएमए के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर उपस्थित रहे उन्होने युवाओं को खेल के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। उन्होने सभी बोर्ड सदस्यों का स्वागत किया।
भोपाल दक्षिण पश्चिम के विधायक पी सी शर्मा ने कहा कि उन्होने कई तरह के खेल देखे है लेकिन इस तरह का खेल भोपाल में पहली बार देखा। इस तरह के खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए।
एम.एम.ए के आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी एल एन मालवीय ने इस खेल को पुरुष और महिलाओं के लिए लाभकारी बताया । इस खेल से महिलाएं अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर सकती हैं । 
कार्यक्रम में एमएमए इंडिया के सभी पदाधिकारी जिनमे प्रसाद गायतोंडे सेक्रेटरी जनरल एमएमएम इंडिया, नितिन सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी एमएमएम इंडिया, विक्रम चतुर्वेदी, ज्वाइंट सेक्रेटरी  ओर्गनाइजिंग कमेटी एमएमएम इंडिया, इंदर सिंह ( वीरू भैया), ओर्गनाइजिंग कमेटी एमएमएम इंडिया,शैख खालिद, ज्वाइंट सेक्रेटरी, एमएमएम इंडिया, राधिका झवेरी कोषध्यक्ष,एमएमएम इंडिया, केविन अल्फ्रेड, सीनियर एक्सीकेटिव  बोर्ड मेंबर और  चेयरमैन रिफ्रेंरी कमिशन, संतोष चोपड़ा, उपाध्यक्ष मप्र MMA,अभिनव चौरसिया सदस्य,मप्र MMA, अशोक बागड़ी, सदस्य,मप्र MMA, नीतू शर्मा, उपाध्यक्ष मप्र MMA, सुनील जैन, विधिक सलाहकार,मप्र MMA, पारितोष शर्मा, टेक्निकल डायरेक्टर मप्र MMA, नागेश राव, सह सचिव,मप्र MMA, गजेंद्र शर्मा, सदस्य, मप्र MMA, विकास शर्मा , एक्सीकेटिव  MMA, मेंबर एवं वाइस चेयरमैन रिफ्रेंरी कमिशन, दीपक गर्ग, सदस्य मप्र एमएमए,  एवं सचिव , साक्षी फाउंडेशन  से विनोद कुमार, उपस्थित रहे।
Advertisement