मिजोरम विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 7 नवंबर को होगी वोटिंग और 3 दिसंबर को आएगा रिजल्ट.. जानें पूरा शेड्यूल

मिजोरम विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 7 नवंबर को होगी वोटिंग और 3 दिसंबर को आएगा रिजल्ट.. जानें पूरा शेड्यूल
आइजोल: मिजोरम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आयोग ने कर दिया है। मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग होगी और चुनाव के रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा। मिजोरम राज्य में 40 विधानसभा सीटे हैं। 1998 से 2008 तक नैशनल फ्रंट के लीटर पु जोरमथंगा की सरकार थी। 1987 में विधायक बने जोरमथंगा पहली बार ही मिजोरम के शिक्षा एवं वित्त मंत्री बने थे। राज्य में बहुमत हासिल करने के लिए 21 सीटें मिलना जरूरी था। मिजोरम में इस बार कुल 209 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं, 2013 के चुनाव में मिजो पीपल्स पार्टी को मात्र 5 सीटों पर जीत दर्ज हुई थी। मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम आए तो मिजो नैशनल फ्रंट को 26 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस महज पांच सीटों पर सिमट गई थी। मिजोरम में 2008 से 2018 के बीच कांग्रेस पार्टी की सरकार रही थी।
पिछली बार विधानसभा चुनाव 2018 की वोटिंग 28 नवंबर को की गई थी। मिजोरम विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 11 दिसंबर को आया था। 8 जिलों वाले राज्य मिजोरम में 40 सीटे हैं।

5 सीटों पर सिमट गई थी कांग्रेस

मिजोरम में वर्ष 1984 से ले कर अब तक चुनावी राजनीति में कांग्रेस और मिज़ो नेशनल फ्रंट के बीच टक्कर होती रहे है, किन्तु इस बार त्रिकोणीय मुकाबले में जोराम पीपल्स फ्रंट के नेता लालदुहोमा भी बड़े देवदार हैं जिनकी पार्टी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 40 में से 8 सीट जीत ली थी।

महिला मतदाता ज्यादा

पिछले सभी चुनावों की तरह, 4,38,925 महिला मतदाताओं ने मतदाता सूची में 4,12,969 के पुरुष मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया। मिजोरम के 11 जिलों में से केवल मामित जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या (32,723) महिला मतदाताओं (32,064) से अधिक है। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार मिजोरम में कुल 4,973 सेवा मतदाताओं के साथ 4,884 पुरुष और 89 महिला सेवा मतदाता हैं। मिजोरम में अब 1,276 मतदान केंद्र हैं।

मिजोरम में पार्टी प्रत्याशी

सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट और विपक्षी ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया है, जबकि विपक्षी कांग्रेस जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। एमएनएफ की सूची में प्रमुख नामों में मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष जोरमथांगा आइजोल पूर्व-1 से, उपमुख्यमंत्री टावनलुइया तुइचांग विधानसभा क्षेत्र से, कला और संस्कृति मंत्री आर. लालजिरलियाना आइजोल उत्तर-1 से शामिल हैं।

रणनीति में बदलाव करते हुए, निवर्तमान विधानसभा में आइजोल पूर्व द्वितीय का प्रतिनिधित्व करने वाले पर्यटन मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे को हाचेक विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष लालरिनलियाना सैलो और सियाहा के विधायक डॉ. के. बेइचुआ सूची में नहीं थे, जबकि गृह मंत्री लालचामलियाना सैलो ने आगामी विधानसभा चुनावों से अपना नाम वापस ले लिया।

मौजूदा राज्यसभा सदस्य के. वनलालवेना आइजोल दक्षिण-1 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि नए उम्मीदवार अनुभवी पत्रकार जे मालसावमजुआला वांछावंग सेरछिप सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने दो महिला उम्मीदवारों की भी घोषणा की-आइजोल पूर्व-द्वितीय से मौजूदा एएमसी कार्यकारी पार्षद बी लालावम्पुई और पश्चिम तुइपुई से प्रोवा चकमा।

मिजोरम के सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने राज्य के कुल 40 विधानसभा क्षेत्रों में से 38 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। एमएनएफ नामांकन समिति ने हरंगतुर्जो सीट पर एल. छंगटे को उम्मीदवार बनाया है क्योंकि मौजूदा विधायक और राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

Advertisement