मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने दिए बंशकार समाज को भवन के लिए 25 लाख

मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने दिए बंशकार समाज को भवन के लिए 25 लाख

भोपाल, 6 जनवरी 2026  / सर्वोदय बसोर वंशकार समाज उत्थान समिति के तत्वाधान में अन्य त्यागी महर्षि गुरु गोकुलदास जी महाराज के 119 व जन्म उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया एव समाज की प्रतिभाओं सम्मान  भी किया गया I  साकेत नगर सामुदायिक भवन एम्स के गेट नंबर 2 के सामने भोपाल में  आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने  गुरु जी के चरणों में नमन करते हुए सभी समाज बंधुओ को बधाई शुभकामनाएं दी I वहीं प्रतिभाओ को मंत्री  द्वारा सम्मानित किया गया I 

माननीय मंत्री कृष्णा गौर  ने अपने उद्बोधन में सभी समाज बंधुओ को गुरु जयंती की बधाई शुभकामनाएं दी और उन्होंने समाज के लिए  मांगलिक भवन बनाने के लिए मैं 25 लाख रुपए की राशि बसोर  समाज के मांगलिक भवन बनाने के लिए दी I जिसमें बसोर वशकार समाज के बंधुओ ने  मंत्री कृष्णा गौर का बहुत आभार व्यक्त किया एवं उनका स्वागत किया I

कार्यक्रम में  संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राम प्रकाश वंशकार, जयंती के अध्यक्ष श्री परमलाल कनर्जी जयंती के महामंत्री पी सी कनर्जी, जयंती के कोषाध्यक्षश्री शंकर लाल सिरमौलिया वहीं बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने श्रीमती कृष्णा गौर का सम्मान किया और सभी समाज बंधुओ से समाज के सामुदायिक भवन के लिए निवेदन किया कि एम्स के गेट नंबर 3 के सामने जो जगह पड़ी है उसे जगह में समाज का मांगलिक भवन हेतु जमीन उपलब्ध कराई जाए इस पर श्रीमती कृष्णा गौर ने अपनी सहमति जताई और समाज को जमीन के साथ 25 लाख रुपए भवन निर्माण के लिए अपनी निधि से प्रदान किया I जिससे समाज के सभी बंधू  के शादी-ब्याह, सांस्कृतिक  कार्यक्रमों में काम आएगा I  

Advertisement