सीएम ने लखनऊ समेत प्रदेश में चल रहे सभी मेट्रो प्रोजेक्ट्स को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि काम में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चारबाग-वसंतकुंज कॉरिडोर से बदलेगी शहर की कनेक्टिविटी
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ में वर्तमान में लगभग 23 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर पर संचालन जारी है। चारबाग से वसंतकुंज तक बनने वाला नया कॉरिडोर शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करेगा और पश्चिमी व पुराने इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देगाकानपुर और आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट्स की भी हुई समीक्षा
समीक्षा बैठक में कानपुर और आगरा में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट्स की प्रगति भी परखी गई।- कानपुर में 32.4 किमी लंबे कॉरिडोर पर काम चल रहा है, जिसमें करीब 15 किमी हिस्से पर मेट्रो चल रही है। बाकी काम मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
- आगरा में 29.4 किमी लंबे प्रोजेक्ट के 6.5 किमी प्राथमिक सेक्शन पर संचालन शुरू हो चुका है। शेष हिस्सा जून 2026 तक और दूसरा कॉरिडोर 2027 तक पूरा होगा।
दूसरे फेज के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज, 7 फर्मों में प्रतिस्पर्धा
लखनऊ मेट्रो के दूसरे फेज की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ठाकुरगंज से वसंतकुंज तक एलिवेटेड रूट और डिपो निर्माण के लिए 7 कंपनियों ने टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। इनमें से 5 कंपनियां केवल डिपो निर्माण के लिए इच्छुक हैं। टेंडर में सबसे कम दर देने वाली फर्म को प्राथमिकता मिलेगी, हालांकि अनुभव और अन्य तकनीकी मानकों पर भी मूल्यांकन किया जाएगा।एलिवेटेड स्टेशनों और डिपो का टेंडर फाइनल होने के बाद अंडरग्राउंड स्टेशनों और रेल ट्रैक बिछाने के लिए अलग से टेंडर जारी किए जाएंगे।











