भोपाल। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के सागर, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर और भोपाल संभाग में दिन का तापमान और गिरेगा। वहीं कुछ जगहों पर ओला गिरने की भी आशंका है। आज इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, पन्ना, सागर, भोपाल में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। भोपाल, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में कोहरा रहेगा। इस वजह से विजिबिलिटी काफी कम रहेगी।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,एमपी के कई जिलों में ओला गिरने की भी आशंका
