Select Date:

एलन मस्‍क को भारतीय से पंगा लेना पड़ गया महंगा, ऐसा फंसे हैं कि रंगबाजी हुई हवा!

Updated on 03-11-2024 01:21 PM
नई दिल्‍ली: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क को अमेरिका की एक अदालत ने तगड़ा झटका दिया है। कैलिफोर्निया की अदालत ने ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल समेत दूसरे अधिकारियों को मस्क पर केस करने की इजाजत दे दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत को बताया गया है कि मस्क ने 2022 में ट्विटर को खरीदते वक्त इन अधिकारियों को बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाल दिया था। अधिकारियों का आरोप है कि मस्क ने उन्हें इस्तीफा देने का मौका भी नहीं दिया और धोखे से नौकरी से निकाल दिया।

पूर्व अधिकारियों ने मस्क पर मुकदमा ठोंक दिया है। पराग अग्रवाल के अलावा, पूर्व सीएफओ नेड सेगल, कानूनी और नीति प्रमुख विजया गाड्डे और ट्विटर के पूर्व जनरल काउंसल सीन एडगेट ने मस्क के खिलाफ केस किया है।

क्‍या है पूरी कहानी?


मस्क ने 2022 में ट्विटर को खरीदकर उसका नाम बदलकर 'एक्‍स' कर दिया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को नौकरी से निकालकर उन्हें मिलने वाले पैसे और दूसरे लाभ (सेवरेंस पे) नहीं दिए।

पूर्व अधिकारियों ने मार्च 2024 में मस्क के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि मस्क ने उन्हें एक साल की सैलरी और दूसरे लाभ देने का वादा किया था, जो उन्हें नहीं मिला।

मस्‍क के ख‍िलाफ कई और मुकदमे


केस की सुनवाई कर रही कैलिफोर्निया की अदालत ने वाल्टर इसाकसन की लिखी मस्क की जीवनी का हवाला दिया है। किताब में मस्क ने कहा है कि ट्विटर को खरीदने की जल्दबाजी में '20 करोड़ डॉलर का अंतर' था।

हालांकि, 'एक्‍स' के प्रतिनिधियों ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मस्क पर कई और मुकदमे भी चल रहे हैं। ट्विटर को खरीदने के बाद उन्होंने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इनमें से कई कर्मचारियों ने मस्क पर गलत तरीके से नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है।

ट्विटर के पूर्व कोर टेक जनरल मैनेजर निकोलस कैल्डवेल ने भी मस्क पर मुकदमा दायर किया है। कैल्डवेल ने 2 करोड़ डॉलर के मुआवजे की मांग की है।

कोर्ट में नहीं चलीं मस्‍क दलीलें


न्यायाधीश चेसनी ने 1 नवंबर को मस्क के वकीलों की कैल्डवेल के दावों को खारिज करने की याचिका ठुकरा दी थी। इससे पहले जुलाई में मस्क और 'एक्‍स' ने लगभग 6,000 कर्मचारियों की ओर से दायर किए गए 50 करोड़ डॉलर के मुकदमे को जीत लिया था।

ब्लूमबर्ग ने वकीलों के हवाले से बताया कि पिछले महीने एक पूर्व ट्विटर कर्मचारी ने बंद कमरे में मध्यस्थता के माध्यम से अनपेड सेवरेंस पे हासिल किया। इसने इसी तरह के अन्य मामलों के लिए एक मिसाल कायम की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर से आज शेयर बाजार में भारी तेजी आई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,200 अंक से अधिक उछल गया जबकि निफ्टी में भी करीब…
 12 May 2025
नई दिल्ली: सोमवार को सुबह-सुबह ही बाजार से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आईं। एक तरफ जहां शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी आई तो वहीं दूसरी ओर सोना धड़ाम हो गया। एमसीएक्स पर जून वायदा…
 12 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर डील हो गई है। सोमवार को चीन ने कहा कि वह अमेरिका से आने वाले सामान पर 10% टैक्स लगाएगा। रॉयटर्स की खबर…
 12 May 2025
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच बीते शनिवार को ही सीजफायर की घोषणा हो गई। इसके बाद आज यानी सोमवार को भारत में शेयर बाजार झूम गए।…
 12 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हो गया। उसके बाद आज दोनों देशों के शेयर मार्केट में भारी तेजी देखी जा रही है। भारत में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार…
 12 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है। इस युद्ध में चीन ने पाकिस्तान का भरपूर साथ दिया। पाकिस्तान ने भी इसके लिए चीन का धन्यवाद दिया है। चीन जहां पाकिस्तान…
 12 May 2025
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तेजी के बीच अडानी पावर के शेयर में सोमवार को 7% की बढ़त देखी गई। अडानी ग्रुप की इस कंपनी का शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान 552…
 12 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सोमवार को देश के सभी एयरपोर्ट को खोल दिया गया है। मंगलवार रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में भारत के…
 12 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच बर्फ पिघलती हुए दिख रही है। हाल ही में दोनों देशों के अधिकारी स्विट्जरलैंड के जेनेवा में मिले।अमेरिका ने दावा…
Advertisement