पिकनिक में पुरुषों ने पत्नियों के लिए बनाया भोजन

पिकनिक में पुरुषों ने पत्नियों के लिए बनाया भोजन

बिलासपुर । रविवार को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहर के परुषों ने परिवार समेत पिकनिक मनाकर पुरुष दिवस मनाया। पुरुषों ने इस दिन को गीत-संगीत,अंताक्षरी खेले गए। साथ ही अपनी पत्नियों के लिए भोजन बनाकर उन्हें खाना परोसा भी गया। कुछ इस अंदाज से पुरुषों ने अंतरराष्ट्रीय दिवस का आनंद उठाया।

पुरुष टीम के मेंटर संतोष पैठणकर ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में मनाया जाने लगे हैं। जिसकी जानकारी हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाते हुए पुरुषों को उनके कर्तव्य और अधिकार के बारे में बता रहे हैं। हालांकि इस साल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2023 की थीम शून्य पुरुष आत्महत्या है।

जो पुरुषों और लड़कों को उनके मानसिक स्वास्थ्य का प्रबंधन करने में मदद करने के महत्व पर आधारित है। लेकिन हमारे मित्र मंडली के द्वारा आत्महत्या की नकारात्मक सोच के खिलाफ जनजागरण किया जा रहा है। उमाशंकर सोनी, प्रतीक वर्मा, संजय राजपूत, संस्कार श्रीवास्तव, अंगद साहू, रविशंकर दुबे का मानना है कि इंसान को इंसानियत की खातिर मानवता से परिपूर्ण कार्य करते रहना चाहिए। इससे लोगों की दुआएं मिलती हैं।

समाज में भलाई के काम करते हुए लोगों की दुआ लेना ही सही अर्थों में पुरुषत्व कहा जा सकता है। पुरुषों को हर एक महिला का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि जब आप दूसरे का सम्मान करेंगे तो आपको खुद को समाज की ओर से वापसी में सम्मान मिलेगा। हेमंत पांडेय, डा राजीव श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा का कहना है कि कई पुरुष अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करते हैं।

उनको पुरुष कहा जाना अभी पुरुष की परिभाषा गरिमा का अपमान करना है। लिहाजा एक सच्चा पुरुष वही है जो अपने परिवार का भरण पोषण की जिम्मेदारी निभाते हुए सभी को सम्मानित करें। खुद भी गौरवान्वित महसूस करें।

पुरुषों ने फिल्मी गीत पर डांस भी किया

पिकनिक स्पाट पर परिवार के साथ पुरुषों ने शेरो शायरी कर रंग जमाया। इस साथ ही इस दौरान गजल और कविता भी गुनगुनाते नजर आये। फिल्मी गीतों पर ग्रुप में डांस भी कर अपने पुरुष होने की गरिमा को सेलिब्रेट किये। देर शाम जब वे घर लौटे तो सभी ने अपनी अपनी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट भी दिये। पुरुषों ने बताया कि इस दिन का उन सभी ने पहले से प्लान किया था कि रविवार की शाम को घर में खाना बनाकर वे अपनी पत्नियों को सरप्राइज गिफ्ट देंगे।


Advertisement