मेलिंडा गेट्स ने गेट्स फाउंडेशन को अलविदा कहा, 78 अरब डॉलर दान कर चुकी है यह संस्था

मेलिंडा गेट्स ने गेट्स फाउंडेशन को अलविदा कहा, 78 अरब डॉलर दान कर चुकी है यह संस्था
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स की तलाकशुदा पत्नी मेलिंडा गेट्स ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-चेयर पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। मेलिंडा साल 2000 से इस फाउंडेशन की अगुवाई कर रही हैं। इस फाउंडेशन ने पिछले 25 साल में करीब 78 अरब डॉलर का दान दिया है। बिल गेट्स के साथ सेपरेशन एग्रीमेंट के मुताबिक मेलिंडा गेट्स को अपने चेरिटेबल कामों को लिए 12.5 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि मिलेगी। मेलिंडा के अलग होने के बाद इस संस्था का नाम बदलकर गेट्स फाउंडेशन हो जाएगा और बिल गेट्स इसके अकेले चेयरमैन रह जाएंगे।
Advertisement