रेलवे में मेगा ब्लॉक....आज से 9 ट्रेनें कैंसिल:चक्रधरपुर-रायपुर मंडल में होगा काम, कई गाड़ियों का रूट बदला

रेलवे में मेगा ब्लॉक....आज से 9 ट्रेनें कैंसिल:चक्रधरपुर-रायपुर मंडल में होगा काम, कई गाड़ियों का रूट बदला

छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़नी वाली है क्योंकि 21 मई से 9 ट्रेनें कैंसिल रहेगी। इसमें से चार गाड़ियां अलग-अलग दिनों में 28 जून तक रद्द रहेगी। भीषण गर्मी में यात्रियों की परेशानियां और बढ़ सकती है।

ट्रेनों के रद्द होने पर दैनिक रेल यात्री संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के अध्यक्ष अश्वनी शुक्ला ने आरोप लगाया है कि लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर एक्सप्रेस ट्रेनों, वंदे भारत, दूरंतो और मालागाड़ी को रवाना किया जा रहा है।

दरअसल, रेलवे के मुताबिक, अलग-अलग रेल मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम चल रहा है जिसके कारण ट्रेनें कैंसिल की गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दावा किया है कि यह काम तेजी से कराया जा रहा है, जिसके चलते फिलहाल, यात्रियों को थोड़ी दिक्कत हो रही है। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 21, 24, 28, 31 मई व 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 जून को टाटानगर व नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 21 मई 4, 11, 18 व 25 जून को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 22 मई, 5, 12, 19 व 26 जून को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 21 मई को गाड़ी संख्या 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 21 मई को गाड़ी संख्या 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 मई को गाड़ी संख्या 58208 जूनागढ़ रोड- रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 22 मई को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

  • 20, 27 मई एवं 3, 10, 17 व 24 जून को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते चलेगी।
  • 22 मई एवं 1, 8, 15, 22 व 29 जून योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते चलेगी।
  • 20 व 27 मई एवं 3, 10, 17 व 24 जून को आरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कान्ड्रा-सीनी (टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी।
  • 24 व 31 मई एवं 7, 14, 21 व 28 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया सीनी-कान्ड्रा-(टाटानगर छोड़कर) के रास्ते चलेगी।

चक्रधरपुर और रायपुर रेल मंडल में होगा काम

चक्रधरपुर मंडल के गामहारीया व सीनी सेक्शन में टीआरटी मशीन से डवलपमेंट का काम होगा, जिसके लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके साथ ही रायपुर मंडल के अप एवं मिडिल लाइन पर एलसी नंबर 378 निपनिया यार्ड ईस्ट एंड पर रिलिविंग गर्डर की डी- लॉन्चिग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

यह ब्लॉक 20 एवं 21 मई की रात 21.30 बजे से 1.30 बजे तक अपलाइन पर 4.00 बजे यातायात सह विद्युत ब्लॉक और 20-21 मई की रात 21.30 बजे से 12.55 बजे तक अप और मिडिल लाइन पर ब्लॉक रहेगा। इस काम के लिए कुछ गाड़ियां का परिचालन प्रभावित रहेगा।

वहीं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के गामहारीया व सीनी सेक्शन में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के लिए मेगा ब्लॉक कर काम किया जाएगा। वहीं, रायपुर रेल मंडल के निपनिया यार्ड पर रिलिविंग गर्डर की डी-लांचिंग होगी, जिसके लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा।


Advertisement