मध्‍य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की छह संभागों की बैठकें शनिवार को

मध्‍य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की छह संभागों की बैठकें शनिवार को

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की छह संभागों की बैठकें शनिवार को होंगी। पार्टी के सदस्यता अभियान, नवमतदाताओं को जोड़ने, केंद्र एवं राज्य सरकार की महिलाओं संबंधित योजनाओं पर लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने के संबंध में यह बैठकें होंगी।

जबलपुर संभाग की बैठक में मोर्चा की प्रभारी, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद दर्शना सिंह एवं पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार मौजूद रहेंगी।

रीवा-शहडोल संभाग की बैठक रीवा में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया की अध्यक्षता में होगी। ग्वालियर संभाग की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता एवं सागर संभाग की बैठक में मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सलाखा सालवी उपस्थित रहेंगी।

इधर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि अब यह अधिनियम कानून बन गया है। उन्होंने इस अधिनियम के लिए राष्ट्रपति मुर्मु एवं प्रधानमंत्री मोदी का ह्दय से आभार व्यक्त किया।

Advertisement