लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल भोपाल पहुंचे

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल भोपाल पहुंचे

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए आज भोपाल में भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी जमा हुए हैं। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पहली बड़ी बैठक बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में रखी गई है।

इसमें सभी जिलाध्यक्ष, जिलों के प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रदेश व जिला टोली की बैठक होगी।

पार्टी की ओर से इस योजना के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल मार्गदर्शन करेंगे। साथ काल सेंटर प्रभारी और सह प्रभारियों की बैठक भी रखी गई है।

राष्‍ट्रीय महासचिव सुनील बंसल आज भोपाल पहुंच गए। उनकी एक अन्‍य राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात हुई। विजयवर्गीय आज दिल्‍ली रवाना हुए हैं। बंसल के साथ ही नपो एप के राष्‍ट्रीय संयोजक कुलजीत चहल भी आए हैं। मध्‍य प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने दोनों का स्‍वागत किया।


Advertisement