अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज कंपनी UBS ने मीशो के शेयर पर 'Buy' रेटिंग दी थी और ₹220 का टारगेट प्राइस रखा था। लेकिन शेयर इस स्तर को पार कर चुका है। UBS ने कहा कि कंपनी का बिजनेस मॉडल लगातार पॉजिटिव कैश फ्लो सुनिश्चित करता है। यह कई दूसरी इंटरनेट-आधारित कंपनियों से अलग है क्योंकि इसमें कम एसेट और निगेटिव वर्किंग कैपिटल की जरूरत होती है।
मीशो का शेयर बना मल्टीबैगर, 7 दिन में ही भर दी निवेशकों की झोली, जानिए अब कहां पहुंच गया रेट
नई दिल्ली: हाल में लिस्ट हुई ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का शेयर आज 8% तक चढ़कर रिकॉर्ड ₹233 के स्तर पर पहुंच गए। इस उछाल के साथ मीशो के शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹111 से सिर्फ 7 सेशन में 110% बढ़ चुके हैं। आज की तेजी के बाद, कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1 लाख करोड़ के पार चला गया है। पिछले सत्र में कंपनी का शेयर 216.35 रुपये पर बंद हुआ था जबकि आज यह 228 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह ही 233 रुपये के स्तर तक पहुंच गया।