ट्रंप के टैरिफ से सहमा मार्केट, सेंसेक्स में 900 अंक की गिरावट
Updated on
24-02-2025 02:34 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में काफी गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ खुला। दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर दिखा। अमेरिकी बाजार में भी गिरावट देखी गई। कमजोर उपभोक्ता मांग और टैरिफ के खतरे की वजह से अमेरिकी शेयर नीचे आए। भारतीय बाजार में सभी सेक्टरों में बिकवाली देखी गई। बीएसई सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि निफ्टी 22,650 अंक से नीचे आ गया है। जोमैटो और ओएनजीसी में 2 फीसदी गिरावट आई। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। दोपहर बाद 1.50 बजे सेंसेक्स 900.27 अंक यानी 1.20% की गिरावट के साथ 74,410.79 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 265.50 अंक यानी 1.16% की गिरावट के साथ 22,530.40 अंक पर आ गया।
इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.07 लाख करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 397.13 लाख करोड़ रुपये रह गया। Zomato, HCL Tech, TCS, Tech Mahindra, HDFC Bank और IndusInd Bank के शेयर गिरकर खुले। वहीं, Sun Pharma, Maruti, M&M, Bajaj Finserv और Nestle India के शेयरों में शुरुआती बढ़त देखी गई। सेक्टरों की बात करें तो Nifty IT इंडेक्स 1.8% गिर गया। LTTS, Persistent Systems और Coforge के शेयरों में गिरावट का असर दिखा। Nifty Financial Services, Media, Metal, PSU Bank, Realty और Consumer Durables के इंडेक्स भी 1% से ज्यादा नीचे खुले।
अमेरिकी बाजार का हाल
अमेरिका में फरवरी में उपभोक्ता विश्वास 15 महीने के निचले स्तर पर आ गया। महंगाई की चिंता बढ़ी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ योजनाओं को लेकर चिंता है। ये आंकड़े ताजा रिपोर्ट में सामने आए हैं। एशिया के ज्यादातर बाजारों में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को गिरावट का असर दिखा। विकास को लेकर चिंता बनी हुई है।
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
नई दिल्ली: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में मंगलवार को तेजी आ गई। इस कंपनी के शेयर में तेजी आने के कई कारण रहे। पहला, कंपनी को वित्त वर्ष 2025 की चौथी…
नई दिल्ली: सोने की कीमतें भले ही आसमान छू रही हों, लेकिन अक्षय तृतीया के मौके पर गहनों की दुकानें ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई हैं। अक्षय तृतीया कल यानी बुधवार…
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मोर्चे पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। खासकर कई…
नई दिल्ली: करजन टोल प्लाजा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा है। इसकी सालाना कमाई करीब 500 करोड़ रुपये है। गुजरात के वडोदरा जिले के भरथाना में स्थित इस…