क्या कहना है जानकारों का
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय शेयर बाजार में एक बड़ा करेक्शन होता दिख रहा है। ऐसे में जिन इनवेस्टर्स ने शेयर बाजार में कमाई की है, उन्हें मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए। जहां तक नए सौदों की बात है तो उससे बचना चाहिए। आपके लिए पूरा साल पड़ा है। थोड़े दिन दम साध कर रखिए। मौके फिर से आएंगे। हाल ही में सैमको सिक्योरिटीज के एक सर्वे किया था। उससे पता चला है कि दिल्ली के 58 फीसदी ट्रेडर्स पिछले वर्ष शेयर बाजार में खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं।
लंबे समय के लिए कुछ शेयरों पर लगा सकते हैं दांव
कुछ विश्लेषकों का यह भी मानना है कि इसी समय कुछ ऐसे शेयर भी हैं जिन पर आप लंबे समय के लिए दांव लगा सकते हैं। लेकिन किन शेयरों पर दांव लगाना है, इसका फैसला अपने मन से नहीं करें। इसके लिए आप किसी बाजार विशेषज्ञ की सलाह लें। व्हाट्सऐप पर शेयर हो रहे टिप्स से दूर रहिए क्योंकि वह आपको भारी चूना लगा सकता है। शेयर बाजार से पैसा बनाने के लिए पूरी योजना के साथ निवेश करना होता है। वैसे भी शेयर बाजार में करीब 90 फीसदी निवेशकों ने पैसे गंवाए हैं, बनाए नहीं है।
फॉरेन इनवेस्टर्स निकाल रहे हैं पैसे
इस समय फॉरेन इनवेस्टर्स भारतीय बाार में पैसे लगा नहीं रहे हैं बल्कि निकाल रहे हैं। हालांकि इसी साल अप्रैल से अगस्त तक भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने बड़े पैमाने पर निवेश किया था। लेकिन सितंबर में इन्होंने जम कर पैसे निकाले। बीते शुक्रवार तक इन्होंने 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की है। ऐसा देखा गया है कि जब भी विदेशी निवेशकों ने बाजार से पैसे निकालते हैं, तो शेयर बाजार में गिरावट आती है।











